नये मतदाता को मतदान पर्ची का वितरण किया गया

गोड्डा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 06 मे बीएलओ अमरेन्द्र कुमार ने वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया के सहयोग से नये मतदाताओ के बिच मतदान पर्ची का वितरण किया गया ।नई मतदाता प्रिया बजाज ने पहली बार मतदाता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया की लोकतंत्र की मजबूती हेतू मतदान अवश्य करूंगी तथा सभी को मतदान करने के लिए प्रेरित भी करूंगी ।नये मतदाता मे शिवम गाडिया, निशी कुमारी, अमिषा कुमारी, पुजा पंडित, प्रीती कुमारी, नूतन गाडिया,शशि कुमार, रश्मि कुमारी, नेहा कुमारी, समेत सभी नये मतदाताओ ने वोटर लिस्ट मे…

Read More

सुपर 100 के छात्रों नें दसवीं की परीक्षा में दिखाया दम

गोड्डा: कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं होता.. जरूर होता है, जरा एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो। यकीनन ये सिर्फ कहने-सुनने की बात नहीं बल्कि इसे साबित कर दिखाया है गोड्डा जिला के होनहार बच्चों ने। लड़कों को पछाड़ते हुए सुपर 100 की शत-प्रतिशत लड़कियां प्रथम श्रेणी से हुई पास, जबकि 85 में से 80 लड़के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। सबसे बड़ी बात तो ये है कि ये पहली बार हुआ है कि गोड्डा जिला के स्कूलों का परिणाम संताल परगना में सभी जिलों में…

Read More

प्रीति ने मैट्रिक की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किया

गोड्डा : गोड्डा जिला के पौडैयाहाट प्रखंड अंतर्गत सौन्डीहा गांव के रघु दास की पुत्री प्रीति कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला को गौरवान्वित किया है मालूम हो कि प्रीति कुमारी का 2014 में इंदिरा गांधी उच्च विद्यालय हजारीबाग में चयन हुआ था, एक बेहतर अंक प्राप्त करने पर स्थानीय वासियो द्वारा शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है, इस सफलता काश्रेय प्रीति अपने माता-पिता सहित विद्यालय के शिक्षकों को मानती है,आगे प्रीति इंजीनियरिंग करना चाहती हैं उसके परिवार में तीन बहन एवं एक भाई है,वर्तमान…

Read More

बस ने ऑटो में मारी टक्कर, आठ घायल

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के सिकनी के पास बस ने सिकनी कोलावरी के पास खड़ी ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार आठ यात्री घायल हो गये। इनमें तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना शुक्रवार की है। जानकारी के अनुसार बस मेदिनीनगर से रांची जा रही थी। इसी क्रम में सिकनी कोलावरी के पास बस ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार लोग घायल हो गये। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से चंदवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में…

Read More

लोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी : सिविल सर्जन

देवघर। लोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की सारी तैयारियां पूरी हो गयी हैं। इस वर्ष मतदानकर्मियों को मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है। जिसमें जीवनरक्षक औषधि सहित अनेक तरह की दवाइयां शामिल है। यह जानकारी शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहली बार मतदानकर्मियों को उपलब्ध कराए जाने वाले मेडिकल किट में रेनिटीडीन, ओ-फ्लोक्सासिन, डॉम-परिडोन, ओआरएस, आयोडीन क्रीम, सेव लोन, कॉटन, बैंडेज एवं हेंडीप्लास्ट उपलब्ध कराया गया है। उक्त सभी 1455 मेडिकल किट 15 तारीख को ही निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया…

Read More

महिला की गला रेतकर हत्या, शव बरामद

रांची। झारखंड के साहेबगंज जिले के बरहरवा थाना के कालू पंचायत भवन के पास नरसिंहपुर में 26 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। महिला की पहचान कालू निवासी अमर रामानी की पत्नी रिंकी देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल साहेबगंज भेज दिया। थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि महिला की हत्या गला रेत कर की गयी है और उसके पेट…

Read More

बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिर हुए रघुवर दास, रुद्राभिषेक कर राज्य की खुशहाली की कामना की

रांची। अंतिम चरण के चुनाव के दौरान संथाल में कैंप कर रहे मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हाजिर हुए और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पंडित शांतिराम तिवारी के पौत्र पंडित उदय शंकर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। पंडा रमेश परिहस्त के नेतृत्व में 11 पुरोहितों ने रूद्राभिषेक कराया। उनके साथ राज्य के श्रम मंत्री राज पालिवार भी थे। पूजा के बाद मुख्यमंत्री दास ने ट्वीट किया- बाबा बैद्यनाथ के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर राज्य…

Read More

संथाल परगना की तीन लोस सीटों पर भाजपा को प्रतिष्ठा बचाना मुश्किल : कांग्रेस

रांची। कांग्रेस ने दावा किया है कि आखिरी चरण में संथाल परगना की तीन लोकसभा सीटों पर भाजपा को प्रतिष्ठा बचाना मुश्किल है। तीनों सीटों पर विपक्षी गठबंधन की प्रचंड जीत होने जा रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दूबे ने शुक्रवार को कहा कि रघुवर सरकार द्वारा जमीन संबंधित कानून सीएनटी/एसपीटी में छेड़छाड़ और यूपीए लैंड बिल 2013 में संशोधन से झारखण्ड के आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा के खिलाफ रोष है। रघुवर सरकार के फैसले आज भाजपा पर भारी पड़ रहे हैं। पेशा कानून में ग्रामसभा के निर्णय…

Read More

छात्रों के हौसलों ने दिलाया पलामू को ऊंचा मुकाम: उपायुक्त

मेदिनीनगर। उपायुक्त डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट विज्ञान के परीक्षाफल में पलामू के छात्र-छात्राओं की शानदार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने दोनों परीक्षा के परिणाम को बेहद सुखद बताया और कहा कि पलामू जिला दोनों परीक्षाओं में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य में अव्वल रहा। यह जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा है कि आगामी परीक्षाओं में भी पलामू के छात्र-छात्राओं पर परचम लहरेगा। इसके लिए अभी से ही प्रयास हो रहा है। वर्तमान माध्यमिक परीक्षा के घोषित परिणाम में पलामू जिला…

Read More

कोचांग दुष्कर्म मामले में फादर अल्फांसो सहित सभी छह दोषियों को उम्र कैद

रांची। झारखंड के कोचांग दुष्कर्म मामले में फादर अल्फांसो सहित सभी छह दोषियों को खूंटी के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राजेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनायी। जिन दोषियों को सजा सुनायी गयी उनमें फादर अल्फांसो आइंद, जॉन जुनास तिडू, बलराम समद, जुनास मुंडा, बाजी समद उर्फ टकला और आयूब सांडी पूर्ति शामिल हैं। इस मामले में आशा किरण संस्था की भूमिका और सिस्टर रंजीता, सिस्टर विनीता के संबंध में अभी जांच चल रही है। इस मामले में 8 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था।…

Read More