बिरसा मुंडा संग्रहालय समिति की बैठक 16 को

रांची । बिरसा मुंडा संग्रहालय की स्थापना से संबंधित गठित समिति की बैठक 16 मई को होगी। प्रोजेक्ट भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह करेंगे।  बिरसा मुंडा संग्रहालय समिति के गठन का उद्देश्य झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से जुड़े तथ्यों का विश्लेषण संग्रहालय में प्रदर्शित करना एवं संग्रहालय में कलात्मक गुणों के विकास के लिए सुझाव देना है। पुराने बिरसा मुंडा संग्रहालय का निर्माण कराया जाना है। इसके साथ ही संग्रहालय के आकर्षण एवं पर्यटकों के मनोरंजन के लिए भगवान बिरसा मुंडा की विशाल मूर्ति की स्थापना, झारखंड के…

Read More

सीएम संयमित भाषा का इस्तेमाल करें, बाबूलाल का नाम जपे बगैर भाजपाइयों को नहीं आती नींद : झाविमो

रांची, 15 मई (हि.स.)। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास लोकसभा चुनाव में भाजपा की संभावित दुर्गति को देखकर आपा खो बैठे हैं। चुनाव के बाद इनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी जानी तय है। इसी बौखलाहट में वे अनाप-शनाप भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। सिंह ने बुधवार को कहा कि बाबूलाल मरांडी राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय और सम्मानित नेता हैं। बाबूलाल पर अमर्यादित टिप्पणी करना सीएम के राजनीतिक संस्कार का परिचायक है। रघुवर की बाबूलाल के खिलाफ कोढ़ जैसी अलोकतांत्रिक भाषा में की गई टिप्पणी…

Read More

झामुमो को संथाल में अपना गढ़ बचाने की चुनौती

रांची। झारखंड में तीन चरणों में लोकसभा की 14 में से 11 सीटों पर चुनाव हो चुका है। देश के सातवें और राज्य के चौथे चरण में संथाल परगना की तीन सीटों दुमका, राजमहल और गोड्डा में 19 मई को मतदान होना है। संथाल परगना झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का गढ़ माना जाता है। लोकसभा के 2014 के चुनाव में भाजपा के विजय रथ को संथाल परगना में झामुमो ने रोका था।  उस चुनाव में भाजपा ने राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन मोदी लहर के बावजूद  पिछले चुनाव में संथाल परगना की दुमका और राजमहल सीट झामुमो के खाते में गयी…

Read More

अरावली पर्वत की घाटियों में बसा रणकपुर जैन मंदिर

राजस्थान में अरावली पर्वत की घाटियों के मध्य चारों ओर जंगलों से घिरे रणकपुर में भगवान ऋषभदेव का चतुर्मुखी जैन मंदिर है। जंगलों से घिरे होने के कारण इस मंदिर की भव्यता देखते ही बनती है। भारत के जैन मंदिरों में संभवतः इसकी इमारत सबसे भव्य एवं विशाल है। रणकपुर मंदिर उदयपुर से 96 किलोमीटर की दूरी पर है। इस मंदिर की इमारत लगभग 40,000 वर्गफीट में फैली है। आज से करीब 600 वर्ष पूर्व 1446 विक्रम संवत में इस मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था, जो 50 वर्षों…

Read More

उम्र हमें परिभाषित नहीं करती : हेली बेरी

लॉस एंजेलिस। अमेरिकी अभिनेत्री हेली बेरी को उम्र के आधार पर परिभाषित किया जाना पसंद नहीं है और वह यह साबित करना चाहती हैं कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। बेरी (52) का मानना है कि फिल्म ‘जॉन विक : चैप्टर 3-पेराबेलम’ उस लक्ष्य की ओर एक कदम है। बेरी ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए इससे बढ़कर कुछ नहीं है कि मैं यह साबित कर पाऊं कि मेरी उम्र की महिलाएं वह कर सकती हैं जो करना चाहती हैं। उम्र हमें परिभाषित नहीं करती।” फिल्म का निर्देशन…

Read More

अमिताभ दर्द, बीमारी के बीच भी कर रहे काम

मुंबई। महानायक अमिताभ बच्चन दर्द और तकलीफ से जूझ रहे हैं, लेकिन यह उन्हें अपनी पेशेवर प्रतिबद्धताओंको पूरा करने से नहीं रोक पाया है। पिछले महीने अमिताभ ने अपने प्रशंसकों को सूचित किया था कि उन्होंने सप्ताह में रविवार के दिन प्रशंसकों के साथ की जाने वाली अपनी मुलाकात को दर्द और बीमारी के चलते रद्द कर दिया है। मंगलवार को उनके लिखे ब्लॉग से मालूम पड़ता है कि उनका दर्द अभी भी बना हुआ है। अपनी आगामी फिल्म ‘चेहरे’ के लुक को साझा करते हुए अमिताभ ने लिखा, “मिस्टर…

Read More

आईजीएनसीए में बाला सरस्वती के जन्मशती पर दो दिवसीय “संस्कृति संवाद श्रृंखला” का आयोजन

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) ने सुप्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना तंजावुर बाला सरस्वती के जन्मशती के अवसर पर दो दिवसीय “संस्कृति संवाद श्रृंखला” का आयोजन किया। दो दिन तक चले इस आयोजन के पहले दिन एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। उसके बाद बाला सरस्वती की शिष्य नंदिनी रमणी व उनके शिष्यों ने ‘पाद मंजरी’ के माध्यम से बाला सरस्वती को नृत्यांजलि दी। परिचर्चा सत्र का शुभारंभ करते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि “केंद्र ने राय साहब की प्रेरणा से देश के उन सांस्कृतिक मनीषियों पर संस्कृति…

Read More

शेयर बाजार में 231 करोड़ का निवेश  

मुंबई । इस कारोबारी सप्ताह का पहला दिन जहां भारी गिरावट के साथ निवेशकों के लिए निराशा लेकर आया वहीं दूसरा कारोबारी दिन निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाला साबित हुआ है। पहले दो कारोबारी सत्र के दौरान संस्थागत निवेशकों ने 17,751.01 करोड़ रुपये का निवेश किया तो 17,346.21 करोड़ रुपये की निकासी की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि शेयर बाजार में संस्थागत निवेशकों की ओर से मंगलवार को जहां 9,783.05 करोड़ रुपये का निवेश किया गया तो 9551.99 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचकर मुनाफा भी कमाया। संयुक्त तौर पर पहले…

Read More

नगरक्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र मे भारी अनियमिता

गोड्डा। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 06 के लहरी टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण वार्ड पार्षद प्रीतम गाडिया ने सुबह 8 बजे किया तो आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया,और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे बाहर इंतजार करते पाए गए। आंगनबाड़ी केंद्र मे 5 वर्ष तक के बच्चो के पोषण का कार्य किया जाता है, मगर नगर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रो मे अनियमिता की शिकायत लगातार होने के बावजूद किसी प्रकार की कार्रवाई नही होना वरीय पदाधिकारी की संलिप्ता भी दर्शाती है।वार्ड पार्षद ने पूर्व मे भी कई बार सुपरवाइजर ,…

Read More

मेरे भाजपा छोडऩे के फैसले पर रो पड़े थे आडवाणी: शत्रुघ्न

भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी पर लगातार वार जारी है। इस दफा सिन्हा ने एक अहम खुलासा किया है। सिन्हा के मुताबिक भाजपा छोडऩे के उनके फैसले से आडवाणी काफी दुखी थे। उनकी मानें तो उनका यह फैसला सुनकर आडवानी जी की आंखों में आंसू आ गए थे। हालांकि, उन्होंने यह कदम उठाने से उन्हें नहीं रोका। सिन्हा ने कहा- नई राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले मैंने आडवाणी जी की आशीर्वाद लिया था। उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दीं, लेकिन…

Read More