24 घंटे बिजली राज्य के लोगों का सपना बनकर रह गया है : कांग्रेस

रांची। कांग्रेस ने कहा है कि बिजली की अनियमिति आपूर्ति व रिम्स की बदहाल स्वास्थ्य सेवायें राज्य के लिए गंभीर चुनौती और भयावह समस्या बन गई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे और राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार को कहा कि 24 घंटे बिजली राज्य के लोगों का सपना बनकर रह गया है। वर्तमान समय में 10-10 घंटे बिजली कट जाती है और विभाग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में व्यस्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि गर्मी में ही नहीं वर्षों भर बिजली की कमोवेश यही स्थिति है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से जल संकट भी गहराता जा रहा है।…

Read More

पहली बार नागपुरी भाषा में बनी फिल्म फुलमनिया की धमक कॉन्स फिल्म फेस्टिवल तक, 16 को होगी स्क्रीनिंग

रांची । झारखंड में बनी दो फिल्मों की धमक एक साथ कॉन्स फिल्म फेस्टिवल 2019, फ्रांस में सुनाई देगी। इसमें नागपुरी भाषा में बनी फिल्म फुलमनिया और हिन्दी में बनी लोहरदगा शामिल हैं। दोनों फिल्मों की स्क्रीनिंग 15 और 16 मई को होगी। कॉन्स पहुंचने वाली फुलमनिया नागपुरी भाषा में बनने वाली पहली फिल्म है। पैसे लेकर अवॉर्ड बांटने का आरोप लगाते हुए झारखंड फिल्म फेस्टिवल का बहिष्कार करने के कारण पिछले दिनों सुर्खियों में रहे लाल विजय शाहदेव इन दोनों फिल्मों के निर्माता-निर्देशक हैं। शाहदेव आज सोमवार को फ्रांस…

Read More

लोकसभा चुनाव : देश की नजर भाजपाशाषित राज्यों पर

रांची। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आयेंगे लेकिन इससे पहले पूरे देश की नजर उन राज्यों पर ख़ास तौर टिकी है, जहां भाजपा की सरकार है या जहां 2014 के चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। ऐसे ही राज्यों में शामिल है झारखंड, जहां पिछले चुनाव में मोदी लहर पर सवार भाजपा ने अप्रत्याशित जीत हासिल करते हुए राज्य की 14 में से 12 सीटों पर जीत दर्ज कर विरोधी दलों को हतप्रभ कर दिया था।  बहरहाल, सूबे की 11 सीटों पर हुए भारी मतदान से भाजपा की जीत की संभावना प्रबल दिख रही…

Read More

विकसित गोड्डा के लिए निशिकांत को जितायें -संजीव महतो

गोड्डा : लगातार जनसंपर्क के क्रम में आज पथरगामा पश्चिमी क्षेत्र भ्रमण के दरमियान हसुआ में आयोजित सभा में आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव सह अखिल भारतीय आदिबासि कुड़मि महासभा के संस्थापक संजीव कुमार महतो ने कहा कि गोड्डा लोकसभा के एनडीए से भाजपा प्रत्याशी डॉ निशिकांत दुबे से बेहतर प्रत्याशी कौई नहीं है। सांसद के रूप में 10 साल से अपनी सेवा योगदान देकर इन्होंने गोड्डा लोकसभा और इसके आसपास के क्षेत्रों के लिए एड़ी चोटी एक कर देश के अंदर मिशाल कायम कर दिया है। इनके प्रतिद्वंद्वी हर…

Read More

एसपी को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

रामगढ़। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का नाम देवधारी प्रजापति है। वह रजरप्पा थाना क्षेत्र के लारी गांव का रहने वाला है। पिछले दो महीने से रामगढ़ थाना प्रभारी विपिन कुमार, एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर और एसपी निधि द्विवेदी को लगातार धमकी दे रहा था। वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें परेशान भी करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपित की पूख्ता सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर रामगढ़ पुलिस ने लारी गांव में रविवार रात छापेमारी करते…

Read More

सरकार ने संथाल को मुख्यधारा से जोड़ा, इस बार झामुमो का सूपड़ा साफ हो जाएगाः भाजपा

रांची । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय रांची में संथाल परगना का रिपोर्ट कार्ड जारी कियाऔर  कहा, आजादी के बाद पहली बार किसी सरकार ने संथाल परगना पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि देवघर में एम्स और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, साहिबगंज में गंगा नदी पर पुल, बंदरगाह और 50 हजार लीटर का डेयरी प्लांट, एनएच 80 का 3,300 करोड़ की लागत से फोरलेन, दुमका में मेडिकल कॉलेज, पहाड़िया बटालियन का गठन, डाकिया योजना के अंतर्गत आदिम जनजाति को उनके घर…

Read More

दुमकाः झामुमो के शिबू सोरेन व भाजपा के सुनील के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

दुमका । झारखंड की दुमका लोकसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद हैं। दोनों दलों के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट बन गयी है। झामुमो के कार्यकर्ताओं ने लगभग चालीस वर्षों से इस सीट पर एकछत्र कब्जा कायम रखनेवाले 75 वर्षीय दिसोम गुरू शिबू सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं भाजपा कार्यकर्ता इसबार मैदान मारने के लिए जी-जान से जुटे हैं। दोनों दलों के उम्मीदवार व कार्यकर्ता शहरी और ग्रामीण इलाकों…

Read More

पड़ोसी के घर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जुटी जांच में

बोकारो । बोकारो जिले के   माराफारी थाना क्षेत्र अंतर्गत झोपड़ी कॉलोनी के रहने वाले 25 वर्षीय युवक शुभम कुमार ने रविवार की देर रात अपने एक पड़ोसी के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का खुलासा समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सका था। मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम और समुचित जांच के बाद ही स्पष्ट कुछ कहा जा सकेगा। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने कहा कि घर में किसी भी तरह का कोई तनाव नहीं था। झगड़ा-विवाद…

Read More

पत्नीहन्ता को आजीवन कारावास की सजा

बोकारो। बोकारो के अपर सत्र न्यायाधीश- द्वितीय जनार्दन सिंह की अदालत ने सोमवार को हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए मृतका मधु देवी के पति राजकुमार राम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। राजकुमार ने 10 दिसंबर 2014 को अपनी पत्नी मधु  गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मामला सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान नगर झोपड़ी, सेक्टर 12 का था। सिटी थाना कांड संख्या- 425/2014 एवं सत्रवाद संख्या- 151/2016 के तहत चले इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक आरके राय ने बहस की।…

Read More

राजधानी रांची के प्रमुख दवा व्यावसायी आजाद फार्मेसी के संस्थापक मो, अब्दुल्लाह का निधन

रांची : सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मेसी के संस्थापक और सिटी के मशहूर दवा व्यवसायी मो अब्दुल्लाह का रविवार को निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे बेटे मो आरिफ और बेटी साजिया समेत नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए। सोमवार को सुबह दस बजे डोरंडा कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी और वहीं सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व हेमंत सोरेन, झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन,…

Read More