किसानों की समृद्धि के लिए संकल्पबद्ध हैं प्रधानमंत्री: सुदर्शन भगत

रांची। केंद्रीय राज्यमंत्री और लोहरदगा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुदर्शन भगत ने कहा है कि देश के किसानों के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्रभर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से संकल्पबद्ध हैं। सुदर्शन रविवार को यहां प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे थे। सुदर्शन ने कहा कि सरकार ने लोकसभा चुनाव से पूर्व किसानों की मदद के लिए दो हेक्टेयर तक जमीन रखने वाले 12.5 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपये प्रति वर्ष देने का न केवल ऐलान किया बल्कि इसकी पहली…

Read More

अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों को देश बांटने की अनुमति नहीं दूंगा: मोदी

कठुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवारों पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों परिवारों ने जम्मू व कश्मीर की तीन पीढ़ियों को तबाह कर दिया है और वह उनको देश बांटने की अनुमति नहीं देंगे। पीएम ने घाटी से कश्मीरी पंडितों के पलायन के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार विस्थापित समुदाय के पैतृक स्थानों पर पुनर्वास के लिए कृतसंकल्प है और इस दिशा में काम शुरू हो चुका है।प्रधानमंत्री ने आज कठुआ में पार्टी के उधमपुर-डोडा-कठुआ क्षेत्र…

Read More

आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी हटाना मेरा मिशन: नरेन्द्र मोदी

संविधान की ताकत की बदौलत प्रधानमंत्री पद पर पहुंचा एक चायवाला  अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अलीगढ़ स्थित नुमाइश मैदान में रविवार को भाजपा विजय संकल्प रैली में डॉ. भीमराव रामजी आम्बेडकर को याद करते हुए कहा कि बाबा साहेब के संविधान की ही कृपा है कि प्रधानमंत्री पद पर आज एक चायवाला बैठा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, भ्रष्टाचार, गरीबी को हटाना मोदी का मिशन है। जनसभा में मोदी-मोदी के नारे गूंजने से अभिभूत प्रधानमंत्री ने कहा कि आपका ये प्यार और आशीर्वाद दिल्ली वालों की नींद खराब कर…

Read More

आरटीई के तहत आठवीं पास छात्रों के मुद्दे पर सरकार गंभीर, शीघ्र निकलेगा हल : जावडेकर ml

उदयपुर। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे आठवीं पास छात्रों के समक्ष आगे की पढ़ाई को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। निजी स्कूल नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए मोटी रकम मांग रहे हैं। इस मामले में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं राजस्थान भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीर है। इसका कोई न कोई हल शीघ्र निकाला जाएगा। जावडेकर ने उदयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को पत्रकार वार्ता में…

Read More

तकनीकी खराबी के कारण रांची से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग, यात्री सुरक्षित

रांची। रांची से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। रविवार को फ्लाइट के उड़ान भरने के 20 मिनट के बाद एक निश्चित ऊंचाई पर फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैडिंग करानी पड़ी। फ्लाइट में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाइट का लैडिंग गियर फंस गया, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि फ्लाइट उड़ने के कुछ मिनट के बाद लैंडिंग गियर यूज कर जहाज के चक्कों को अंदर कर लिया जाता है, जो वापस लैडिंग…

Read More

झारखंडः दोे समुदायों के बीच फिर पथराव, कई घायल, पुलिस ने लाठीचार्ज कर 25 को गिरफ्तार किया

तनावपूर्ण माहौल को देखते क्षेत्र में धारा 144 लागू पुलिस घर-घर तलाशी अभियान चलाने की तैयारी में रामगढ़। जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में रविवार कोे भी दाेनों पक्षों में पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा और 25 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक घर के बाहर से कई वाहनों को जब्त किया है। प्रशासन ने क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए क्षेत्र में धारा 144…

Read More

राजद ने मनाई बाबा साहब आंबेडकर की जयंती

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) की तरफ से हरमू बाइपास रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में रविवार को संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 128वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर प्रदेश राजद महासचिव सह प्रवक्ता कैलाश यादव ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब का सन्देश सामाजिक कर्तव्यों के निर्वहन और मार्गदर्शन के लिए अनन्त पूंजी है। प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ राजद नेता राजेश यादव ने कहा कि बाबा साहब के आदर्शों और संकल्पों को आजीवन निभाना ही हमारा…

Read More

झारखंडः रातू में प्रशासन ने की शांति समिति की बैठक, क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती

रांची। रातू थाना क्षेत्र के हुरहुरी में शनिवार शाम को रामनवमी जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के बाद प्रशासन ने क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। थाने में समझौता बैठक के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में शांति मार्च निकालकर सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। रविवार कोे रातू थाना परिसर में एसडीओ गरिमा सिंह के नेतृत्व में दोनों समुदाय के लोगों के साथ बैठक हुई। बैठक में कई अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद शांति समिति के लोगों…

Read More

माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार का किया ऐलान

गिरिडीह। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। रविवार को झारखंड रीजनल कमेटी के प्रवक्ता अमन ने पीरटाड़ में प्रेस बयान जारी कर जनता की जनवादी राज की स्थापना के लिए लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की अपील की गई। इसमें कहा गया है कि महंगाई, बेरोजगारी तथा पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही है। महिलाओं पर उत्पीड़न और यातनाओं के ग्राफ में भी बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि दो दिनों पूर्व चाईबासा में वन विभाग के तीन भवनों को उड़ाने के बाद…

Read More

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला डीएसपी गिरफ्तार

धनबाद। दुमका डीआईजी कार्यालय में डीएसपी एडिमन के पद कार्यरत सुरेश पासवान पर एक नाबालिग छात्रा ने छेडखानी करने का आरोप लगाया है। नाबालिग छात्रा के आवेदन पर डीएसपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। पीडिता ने आवेदन में बताया है कि वह रोजाना की तरह वह शुक्रवार को भी स्कूल जा रही थी। सरायढेला मोड के पास डीएसपी उसे मिले। पहले से जान-पहचान होने के कारण छात्रा उससे सामान्य तरीके से बातचीत कर रही थीं। बातों बात में ही डीएसपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे।…

Read More