राजद छोड़ भाजपा में शामिल हुई अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली। झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा मुख्यालय में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय महासचिव भूपेन्द्र यादव ने अन्नपूर्णा देवी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की पर्ची देकर उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल कराया। भाजपा में शामिल होने के बाद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सिद्धांतों और उनकी नीतियों से प्रभावित हैं। देश को नरेन्द्र मोदी…

Read More

लोकप्रिय नेत्री अन्नपूर्णा के भाजपा में शामिल होने से झारखंड की राजनीति पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभावः रघुवर

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी और राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान के भाजपा में शामिल होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी झारखंड की लोकप्रिय नेत्री हैं। इन्होंने जनहित की राजनीति की है। उनके भाजपा में शामिल होने से झारखंड की राजनीति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, राजद, जेएमएम, वामदलों ने गांव, गरीब, पिछड़े, दलित, आदिवासियों के नाम पर राजनीति कर अबतक अपनी मतपेटियां भारी हैं लेकिन उनकी भलाई के लिए कुछ नहीं किया।…

Read More

रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को, 97 में 61 गोल्ड मेडल छात्राओं को

रांची।  रांची विश्वविद्यालय का 32वां दीक्षांत समारोह 29 मार्च को होगा। इसबार का दीक्षांत समारोह इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें विद्यार्थी गाउन की जगह पारंपरिक परिधान में डिग्री लेंगे। मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू होंगी। समारोह में वर्ष 2017-2018 बैच के विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी। दोनों सत्र में 97 विद्यार्थियों में 61 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। दीक्षांत समारोह के लिए नयी पोशाक तय की गयी है। इसके अनुसार लड़के सफेद कुर्ता-पाजामा या सफेद धोती-कुर्ता पहनेंगे। वहीं लड़कियां…

Read More

राज्य के सभी अस्पतालों में सहिया रेस्ट रूम अनिवार्य : स्वास्थ्य सचिव

रांची । स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने सभी जिलों के सिविल सर्जन और शिशु रोग विशेषज्ञों (डीपीएम) को राज्य के सभी अस्पतालों में अनिवार्य रूप से सहिया रेस्ट रूम संचालित करने और उसकी निगरानी का निर्देश दिया है। कुलकर्णी सोमवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की ओर से आयोजित पार्टिसिपेटरी लर्निंग एंड एक्शन (पीएलए) के एकदिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना होगा कि सहिया रेस्ट रूम में किसी का कब्जा नहीं हो। सहिया रेस्ट रूम में वैसी हर सुविधा उपलब्ध…

Read More

केंद्र के साथ टकराव का मौका तलाशती है ममता सरकार: भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस और उसके नेता अभिषेक बनर्जी पर उनकी पत्नी का कोलकाता एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों के साथ हुए नोंकझोंक के मामले को लेकर हमला बोला है। पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से सवाल किया कि आखिर ब्रीफकेस में ऐसा क्या था, जिसके लिए कस्टम अधिकारियों के साथ तीखी झड़प हुई। भाजपा ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने जानबूझकर हर कदम पर संघीय ढांचे के मामले पर केंद्र के साथ टकराव का रास्ता तलाशती है।…

Read More

मियामी ओपन के अंतिम-16 में पहुंची सिमोना हालेप

मियामी। विश्व के तीसरे नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। हालेप ने तीसरे दौर के एक रोमांचक मुकाबले में स्लोवेनिया की पोलोना हर्कोग को शिकस्त दी। हालेप ने दो घंटे और 50 मिनट तक चले मुकाबले में हर्कोग को 5-7, 7-6 (7-1), 6-2 से पराजित किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में 27 वर्षीय हालेप का सामना अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स के खिलाफ होगा। विलियम्स ने तीसरे दौर में रूस की 21 वर्षीय दारिया कसात्किना को सीधे…

Read More

प्रो कबड्डी लीग का सातवां सत्र 19 जुलाई से, रीटेन्ड खिलाड़ियों की हुई घोषणा

मुंबई। भारत की सबसे लोकप्रिय कबड्डी लीग वीवो प्रो कबड्डी ‘ए लाइट प्लेयर रीटेन्शन्स’ की घोषणा के साथ एक्शन और रोमांच से भरे एक और सीज़न के लिए खिलाड़ी तैयार है। ये ‘रीटेन्ड एलाइट खिलाड़ी’ 19 जुलाई 2019 से शुरू होने वाले कबड्डी लीग के सातवें सत्र के लिए अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहेंगे। एलाइट रीटेन्ड प्लेयर कैटेगरी में कुल 29 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है और टीमों ने सातवें सत्र के लिए अपना दल बनाना शुरू कर दिया है। एलाइट रीटेन्ड खिलाड़ियों की संख्या पिछले सीज़न में…

Read More

एशेज श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए ट्रॉय कूले

मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया(सीए) ने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के लिए ट्रॉय कूले को राष्ट्रीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। कूले पूर्व कोच डेविड सेकर की जगह लेंगे, जिन्होंने फरवरी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कूले वर्ष 2005 की एशेज श्रृंखला में इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच नियुक्त किए गए थे। वर्ष 1986/87 के बाद पहली बार माइकल वॉन के नेतृत्व वाली इंग्लिश टीम गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत एशेज जीता था, जिसका श्रेय कूले को दिया गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घरेलू धरती पर 2017/18…

Read More

जर्मनी ने यूरो क्वालीफायर में नीदरलैंड को हराया, क्रोएशिया भी हारा

पेरिस। जर्मनी ने निको शुल्ज के गोल की बदौलत उतार चढ़ाव से भरे यूरो 2020 क्वालीफायर में नीदरलैंड पर 3-2 की रोमांचक जीत दर्ज की। विश्व कप के फाइनल में जगह बनाने वाले क्रोएशिया को हंगरी के खिलाफ 1-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा जबकि 100वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे एडम हेजार्ड के गोल की मदद से बेल्जियम ने साइप्रस को 2-0 से शिकस्त दी। जर्मनी ने एम्सटर्डम में लेरोय सेन और सर्ज गनेबरी के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली थी लेकिन दूसरे हाफ में माथिस…

Read More

ऋषभ पंत को निखारना महत्वपूर्ण : युवराज सिंह

मुंबई। वर्ल्ड कप 2011 में भारत की जीत के हीरो रहे युवराज सिंह का मानना है कि ऋषभ पंत असाधारण प्रतिभा हैं और उन्हें उचित तरीके से निखारा जाना चाहिए जिससे कि वह भारतीय क्रिकेट में अगले बड़े खिलाड़ी बनें। पंत ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए रविवार को 27 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेली जिसके बाद युवराज ने उनकी तारीफ की। युवराज ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं चयन (विश्व कप टीम में) के बारे में नहीं…

Read More