जीएलए कॉलेज परिसर में होगा वाहन, ईवीएम और अन्य कोषांग

मेदिनीनगर। लोकसभा चुनाव कार्य से संबंधित वाहन, ईवीएम और मतदान दलों को सामग्री वितरण एवं डिस्पैच हेतु कोषांग के लिए गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय का चयन किया गया है। 13- पलामू लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन से संबंधित उक्त कार्य हेतु लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 160 के तहत गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय के कमरा संख्या 3, 4, 7, 29, 30, 41, 42, हॉबी रूम सहित महाविद्यालय का संपूर्ण परिसर तथा महाविद्यालय की बाउंड्री से सटे संपूर्ण खाली मैदान 17 मार्च 2019 से लोकसभा निर्वाचन कार्य संपन्न होने तक अधिग्रहित…

Read More

(व्यंग्य) एक गुणवत्तायुक्त मित्र की महिमा

कुबेर मित्रों के मामले में मैं अभागा हूं। मेरी मित्रमंडली सीमित है। मेरी मित्रमंडली सीमित जरूर है पर उच्चगुणवत्ता वाले मित्रों से भरीपूरी है। एक मित्र हैं, गुणों की खान हैं। उनके गुणों की गुणवत्ता और ज्ञान की विविधता बहुत व्यापक है। उनके जुबान पर चैबीसों घंटे और सातों दिन सरस्वती साक्षात विराजित रहती हैं। उनके इस जुबान को बनाने वाले ने बड़ी सूझबूझ और अतिरिक्त विशेषताओं के साथ बनाया होगा। सतत् काम करने के लिए लगातार और अधिक पावर सप्लाई की जरूरत को ध्यान में रखते हुए इसके लिए…

Read More

मेनीक्योर टिप्स

आपके हाथ आपकी उम्र का आईना होते है। इसलिए चेहरे की ही तरह उनकी भी देखभाल जरूरी होती है। अपनाएं सखी के ये टिप्स और पाएं सुंदर और आकर्षक हाथ। अगर आपके हाथ या नाखून अत्यधिक रूखे है तो तेज खुशबू वाला कोई हैड लोशन लगा लिया करे। आजमाएं अपने एसीटोन बेस्ड नेलपॉलिश रिमूवर में कुछ बूंद जोजोबा ऑयल डालकर अछी तरह मिलाएं। यह आपके नाखूनों को नेलपॉलिश हटने के बाद रूखेपन से बचाने में मदद करेगा। इससे बचें नेलपॉलिश लगाने के आधे घंटे के अंदर हैडक्रीम लगाने से बचें…

Read More

इंद्रधनुषी छटाओं वाला देश है दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका शक्ति एवं ऊर्जा से संपन्न ऐसा सुंदर एवं आकर्षक देश है जिसकी विशिष्टताओं से दुनिया भर के लोग यहां खिंचे चले आते हैं। पहली बार अफ्रीका की सैर पर निकले सैलानी दक्षिण अफ्रीका से अपने सफर की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। यहां के अनुकूल मौसम में आप प्र-ति एवं वन्य जीवों को करीब से देख सकते हैं। यदि आप दक्षिण अफ्रीका के विश्व प्रसिद्ध सौंदर्य का संपूर्ण आनंद लेना चाहते हैं तो आपको यहां की इंद्रधनुषी छटा का हर रंग करीब से देखना होगा। प्रा-तिक सौंदर्य दक्षिण…

Read More

इंटरव्यू में अपने साथ जरूर ले जाएं ये 12 चीजें

जब किसी जॉब इंटरव्यू के लिए जाएं, तो पूरी तैयारी के साथ जाना जरूरी है। जॉब प्रोफाइल या इंडस्ट्री अलग-अलग हो सकती है लेकिन कुछ मूलभूत चीजें इंटरव्यू के लिए हमेशा साथ ले जाना चाहिए। नोट कीजिए उन जरूरी चीजों को जिनके बिना इंटरव्यू पर हर्गिज नहीं जाना चाहिएः -अपने रेज्यूमे की 2 प्रतियां (इससे ज्यादा भी रख सकते हैं)। -इंटरव्यू के स्थान का पूरा पता और वहां पहुंचने की जानकारी। -यदि संभव हो, तो यह भी पहले से पता करके रखें कि आपका इंटरव्यू लेने वाले लोगों के नाम…

Read More

सुख तो मन के भीतर है

शरीर की शुद्धि के लिए मनुष्य जितना सजग है, दूसरा कोई प्राणी नहीं है। वह शरीर को स्वच्छ बनाये रखने के लिए शरीर पर उबटन लगाता है, तेल लगाता है, साबुन से शरीर को मल-मलकर धोता है, अन्य प्रसाधन-सामग्री का भी उपयोग करता है। इस क्रम से गुजरने के बाद व्यक्ति सोचता है कि मेरे शरीर में अब किसी प्रकार की अशुद्धि नहीं रही। शरीर-शोधन की जो बात हो रही है, उसका संबंध ऊपर की स्वच्छता से नहीं है। शरीर की भीतरी स्वच्छता का तरीका वह नहीं है, जिसे आप…

Read More

बचपन में ही मोटापे पर नियंत्रण आवश्यक है

अधिकतर माता पिता यह मानते हैं कि अगर उनका बच्चा मोटा है, तभी वह स्वस्थ बच्चा है पर शायद वे इस बात से अनजान होते हैं कि जो बच्चे बचपन में मोटे होते हैं, उनके वयस्क होकर मोटे होने की संभावना अधिक होती है। मोटापा कई गंभीर रोगों की जड़ है। मोटापे के फलस्वरूप व्यक्ति को अन्य स्वास्थ्यगत समस्याओं जैसे उच्च रक्तचाप, हृदय रोगों, मधुमेह आदि का सामना भी करना पड़ सकता है। मोटापे का सबसे प्रमुख कारण है आवश्यकता से अधिक खाना। इसके अतिरिक्त आनुवंशिकता भी इसका एक कारण…

Read More

मुश्किल नहीं है मोतियाबिंद का इलाज

वृद्धावस्था में आंखों की रोशनी वैसे भी कम होने लगती है और एक अवस्था ऐसी आती है एकदम से दिखना बन्द हो जाता है। इस अवस्था में परेशानी का प्रारम्भ होता है। भारत वर्ष में अन्धत्व के प्रमुख कारणों में मोतिया बिन्द प्रमुख है। अस्सी प्रतिशत अन्धत्व का कारण मोतियाबिन्द नामक बीमारी है। मोतियाबिन्द एक रोग है जिसका संबंध हमारी आयु से होता है। वृद्धावस्था में आमतौर से मोतियाबिन्द हो जाता है। हमारी आंख में एक पारदर्शी लेन्स होता है। यह लेन्स धुंधला पड़ जाता है और अपनी पारदर्शिता खो…

Read More

ट्रम्प को सीनेट में मुंह की खानी पड़ी, अब वीटो का करेंगे इस्तेमाल

वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रिपब्लिकन बहुल सीनेट में गुरुवार को नेशनल इमरजेंसी के प्रस्ताव पर मुंह की खानी पड़ी। ट्रम्प की अपनी पार्टी के एक दर्जन सिनेटर ने डेमोक्रेटिक पार्टी का साथ दिया और इस तरह दीवार निर्माण के लिए नेशनल इमरजेंसी की पुष्टि किए जाने के प्रस्ताव पर रोक लग गई। डेमोक्रेटिक पार्टी ने एक दर्जन सिनेटर की मदद से रिपब्लिकन पार्टी के प्रस्ताव को 59-41 से रद्द कर दिया। इस प्रस्ताव के समर्थन में रिपब्लिकन को 67 मतों की ज़रूरत थी। इस प्रस्ताव के रद्द होने के…

Read More

राष्ट्रपति चुनाव-2020 : जलवायु परिवर्तन होगा मुख्य मुद्दा

लॉस एंजेल्स। अमेरिका में इस बार राष्ट्रपति चुनाव-2020 में चुनाव प्रचार अभियान का मुख्य मुद्दा इमीग्रेशन न होकर जलवायु परिवर्तन होगा। राष्ट्रपति चुनाव में अभी 19 महीने बचे हैं, लेकिन डेमोक्रेटिक पार्टी से अधिकृत उम्मीदवारी के लिए जद्दोजहद कर रहे उम्मीदवारों में बर्नी सैंडर्स से लेकर कमला हैरिस तक सभी की ज़ुबान पर एक ही मुद्दा ‘ग्रीन न्यू डील’ है। अमेरिकी कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपने सर्वसम्मत प्रस्ताव में जगह दी है। इसके अंतर्गत 2030 तक अमेरिका को कार्बन मुक्त किया जाना है। वाशिंगटन गवर्नर जेय इंसली ने तो…

Read More