कांग्रेस ने झारखंड के शहीद के परिजनों को 50 लाख देने की मांग की

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार ने राज्य सरकार से पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए झारखंड के सपूत विजय सोरेंग के परिजनों को 50 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की है। कुमार ने शनिवार को कहा कि इसके साथ ही शहीद के परिजनों को तब तक उसी तरह की सुविधा मिलती रहे, जब तक वह सरकारी सेवा में रहते। ताकि उनके परिवार को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो। कुमार कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी…

Read More

पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने की घटना से झारखंड में आक्रोश

रांची। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 44 जवानों के शहीद होने की घटना पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। हर ओर इसकी निंदा हो रही है। देश के हर वर्ग में आक्रोश दिख रहा है। सभी मर्माहत और दुखी हैं तथा बदला लेने की बात कह रहे हैं। खास से लेकर आम लोगों का कहना है कि ऐसी आतंकी घटना के प्रायोजक देश और देशद्रोहियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। आतंकी घटना से पूरे देश में उबाल है। गुस्से की आग न सिर्फ…

Read More

शहीद विजय सोरेंग का पार्थिव शरीर रांची से गुमला भेजा गया

रांची। पुलवामा में शहीद हुए झारखंड के गुमला जिले के सपूत विजय सोरेंग का पार्थिव शरीर शनिवार को रांची पहुंचा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास ,केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सहित कई नेताओं ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। शहीद विजय सोरेंग के पार्थिव शरीर को रांची एयरपोर्ट हेलीकाप्टर से गुमला के उनके पैतृक गांव भेजा गया। जहां उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा सहित कई नेता अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मौके पर पुलिस , सीआरपीएना के वरीय…

Read More

शहीदों के सम्मान में बंद रहीं राजधानी की अधिकतर दुकानें

रांची। पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों के सम्मान में राजधानी रांची के मुख्य बाजारों की दुकाने शनिवार को बंद रही। रांची के विभिन्न इलाकों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी। रांची के मेन रोड स्थित डेली मारर बाजार सहित विभिन्न इलाकों के दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखी। डेली मार्केंट यूनियन के अध्यक्ष मो हाशिम की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें वतन पर कुर्बान होने वाले अमर जवानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गयी। मौके पर हाशिम ने कहा…

Read More

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहीद विजय सोरेंग के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि दी, कहा-शहादत व्यर्थ नहीं जायेगी

पाकिस्तान एक बार फिर मुंह की खायेगा, परिजनों को हर संभव सहायता को तैयार सरकारः रघुवर दास शहीद विजय सोरेंग के परिजनों के साथ है पूरा झारखंड, मंत्रिमंडल के सभी मंत्री देंगे एक माह का वेतन रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद विजय सोरेंग के पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्रद्धांजलि दी। कहा, हमारे गुमला के बेटे विजय सोरेंग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। देश इसका बदला लेगा। आतंकवादियों की कायराना…

Read More

अब भाषण नहीं, तोप से श्रद्धांजलि देने की जरूरत : धर्मवीर

बोकारो। अब पाकिस्तान एवं कश्मीरी पत्थरबाजों को रौंदने का समय आ गया है। पूरा कश्मीर आतंकवादी है। शीघ्रातिशीघ्र धारा 370 को हटाया जाना चाहिये। केवल भाषण से नहीं, अब तोप से श्रद्धांजलि देने का समय है। अपने 44 शहीद जवानों के बदले चार हजार दुश्मनों को मारना जरूरी है। यह कहना है राष्ट्रभक्त समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष, करणी सेना के नेता सह भाजपा नेता धर्मवीर सिंह का। राष्ट्रभक्त समाज, बोकारो एवं करणी सेनयुक्त तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सिंह ने उक्त बातें कही। शनिवार शाम धर्मवीर…

Read More

शहीद विजय सोरेंग के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही जमे हुए थे लोग

गुमला। पुलवामा के शहीदों के सम्मान में शनिवार को पूरा गुमला बंद रहा । शोक सभाओं का दौर जारी रहा। लोगों ने शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला मुख्यालय स्थित अधिकांश व्यवसायिक प्रतिष्ठान व दुकाने बंद रही। यात्री वाहनों का परिचालन भी अपेक्षाकृत कम हुआ। इधर, पुलवामा के शहीद विजय सोरेंग के अंतिम संस्कार का साक्षी बनने के लिए उनके पैतृक गांव फरसामा में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गुमला के उपायुक्त शशिरंजन, पुलिस अधीक्षक आश्विनी कुमार सिन्हा व सीआरपीएफ के जवान सुबह से ही फरसामा में शहीद…

Read More

प्रधानमंत्री पलामू के कार्यकर्ताओं से 28 को विधानसभा मुख्यालय से करेंगे सीधा संवाद

मेदिनीनगर। भाजपा की डालटनगंज विधानसभा की बैठक शनिवार को टाउन हॉल में हुई। अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र पांडे ने कहा की प्रदेश के निर्देशानुसार 17, 18 व 19 को सभी मंडलों में बैठक मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथों के संयोजक वं सहसंयोजको की होगी। बैठक में जिले से विशेष प्रभारी जाएंगे। 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ता चौक चौराह, चौपाल, सामुदायिक भवन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आम जनों की सहभागिता के साथ करेंगे। 26 फरवरी को पार्टी कमल ज्योति कार्यक्रम के…

Read More

पारसनाथ से नक्सली दुर्गा सोरेन गिरफ्तार

गिरिडीह। नक्सल प्रभावित पारसनाथ पर्वत क्षेत्र से सुरक्षाबलों ने गिरिडीह जेल ब्रेक सहित अन्य नक्सली वारदातों में शामिल भाकपा माओवादी दुर्गा सोरेन को गिरफ्तार कर लिया है। केन्द्रीय रिर्जव पुलिस 154 बटालियन के कंमाडर संजय चौहान व एसडीपीओ नीरज कुमार ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना पर पर्वत क्षेत्र में सर्च आभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को देखकर नक्सली भागने लगा, जिसे खदेड़ कर जवानों ने पकडा । पूछताछ में उसने अपना नाम दुर्गा सोरेन बताया। बताया गया कि पकड़े गये नक्सली की निशानदेही पर पर्वत इलाके से…

Read More

ब्रह्मराक्षस की तरह है यह कैंसर: राज्यपाल

रांची: झारखंड की राज्‍यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि सबसे पहले देश के लिए शहीद वीर सपूतों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। मुर्मू शनिवार को राजभवन में जिला प्रशासन और जेसोवा के तत्वावधान में आयोजित रांची रन अगेंस्ट कैंसर में यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि कैंसर के प्रति जागरूक होकर इसका सामना किया जा सकता है। आज के परिपेक्ष्य में देखें तो महिलाएं इस रोग की चपेट में ज्यादा आ रही हैं। यह कैंसर ब्रह्मराक्षस की तरह फैलता है। शरीर की उचित देखभाल नहीं करने की वजह…

Read More