बजट सत्र -जनता ने सरकार को विकास के लिए चुना है : सीएम रघुवर दास

रांची : बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में सीएम ने कहा कि विकास के आयाम पर सबका साथ चाहिए. उन्‍होंने कहा कि लोकहित के मुद्दे सदन में उठे हैं. लोकतंत्र और संसदीय व्‍यवस्‍था जरूरी. उन्‍होंने कहा कि राजनीति सेवा का माध्‍यम है मेरे लिए, उपलब्धि पर पानी नहीं फेरा जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि राज्‍य आगे बढ़ रहा है, बजट बेहतर है, राज्‍य के आवश्‍यकता के अनुरूप है बजट राज्‍य में कृषि आशीर्वाद योजना लागू हुआ. किसानों को मोबाइल दे रही है सरकार, बेटियों के लिए कई योजनाएं, राज्‍य…

Read More

शाह ब्रदर्स समेत लौह अयस्क के 14 खनन पट्टे रद्द

रांची। झारखंड की रघुवर दास सरकार ने चाईबासा के लौह अयस्क के 14 खनन पट्टों को रद्द कर दिया है। रद्द किये गये खनन पट्टों में चर्चित शाह ब्रदर्स का करमपदा आयरन ओर माइंस भी शामिल है। जिनके खनन पट्टे रद्द किये गये उनमें इनमें चंद्र प्रकाश सारडा (इतरबालजोरी), कमलजीत सिंह आहलुवालिया (बराइबुरू, तातिबा), सिंह आहलुवालिया (बराइबुरू, तातिबा), शाह ब्रदर्स (करमपदा आयरन ओर माइंस, करमपदा), कुशल अर्जुन राठौर (नोवामुंडी), खटाऊ लीलाधर ठक्कर (कुरमिता), मिसरीलाल जैन संस (करमपदा), आर मैक्डिल एंड कंपनी (करमपदा), रेवती रमन/आनंद वर्द्धन (नोवामुंडी, मेरालगढ़ा), रेवती रमन/आनंद वर्द्धन…

Read More

झारखण्ड उच्च न्यायालय में कुल 88,229 सिविल और आपराधिक मामले लंबित

रांची। झारखण्ड उच्च न्यायालय में कुल 88,229 सिविल और आपराधिक मामले लंबित हैं। केन्द्रीय विधि और न्याय तथा कॉर्पोरेट कार्य राज्यमंत्री पी.पी.चौधरी ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद परिमल नथवाणी के प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी। मंत्री के सदन में रखे गए निवेदन के अनुसार, देश के 23 विभिन्न उच्च न्यायालयों में कुल 40,92,732 सिविल और दांडिक मामले लंबित हैं। झारखण्ड उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की अनुमोदित पद संख्या 25 है, जिसके सामने 07 पद रिक्त हैं। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की अनुमोदित पद…

Read More

स्पीकर ने सदन में अधिकारियों की गैर मौजूदगी पर नाराजगी जतायी

रांची। झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष दिनेश उरांव ने शुक्रवार को कहा कि विभागों के कई उच्चाधिकारी सभा की कार्यवाही को उतनी गंभीरता से नहीं लेते, जितने की अपेक्षा हमारा संविधान और हमारी संसदीय व्यवस्था करती है। उरांव ने बजट सत्र के समापन पर सदन में अपने समापन भाषण में कहा कि उन्हें स्मरण है कि एक मंत्री को अपने वक्तव्य के दौरान इस तरह की कमी एक अवसर पर खली है और ऐसी ही स्थिति में उन्हें यह तल्ख टिप्पणी करनी पड़ी कि जिन अधिकारियों के मन में इस सदन…

Read More

देवघर से पूजा कर बासुकीनाथ जा रही वैन और ट्रक में टक्कर, 4 की मौत, 15 लोग घायल

रांची। देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा के पास शुक्रवार की सुबह ट्रक और पिकअप वैन के बीच टक्कर में वैन में सवार तीन महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 15 से अधिक लोग घायल हो गये। इलाज के लिए घायलों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में सुकदेव मंडल की पत्नी मंजुला देवी (45), बेटा नारायण मंडल (40), और बहू (नारायण मंडल की पत्नी) ललिता देवी (35) और कामेश्वर मंडल की पत्नी कारी देवी (35) शामिल हैं।…

Read More

कमेटी गठन कर खनन से प्रभावित लोगों का करें मूल्यांकनः मुख्य सचिव

रांचीः मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी ने चाईबासा के खूंटपानी में बंद खदान के डस्ट के पहाड़ (एसबेस्टोस) से आस-पास के गांवों के लोगों को हो रही पर्यवारण संबंधी समस्या का आकलन कराने के लिए एक कमेटी बनाने का निर्देश खान विभाग को दिया है। कमेटी यह सर्वे करेगी कि खूंटपानी में पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों को कैसे लागू किया जाए। ट्रिब्यूनल ने खनन के पहले की स्थिति बहाल करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव ने बंद खदान के डस्ट के पहाड़ को…

Read More

भारत करें, मन की बात अभियान के तहत मोदी रथ हुआ रवाना

दुमका। भारत करें, मन की बात अभियान के तहत शुक्रवार को टिन बाजार चौक से मोदी रथ रवाना हुआ। रथ को रवाना जिला अध्यक्ष निवास मंडल ने पार्टी का झंडा दिखा किया। रथ के माध्यम से भारत करें मन की बात अभियान के तहत सुझाव पेटी में लोग शिकायत दर्ज करवायेंगे। दर्ज शिकायत और सुझाव पीएमओ कार्यालय पहुंचेगी, जिसमें आम जनता महत्वपूर्ण सुझाव, शिकायत और अपना संदेश पीएम मोदी तक पंहुचा सकते हैं। इसमें मुख्य रूप से संताल परगना भाजपा के सह प्रभारी रमेश हांसदा शामिल हुए। मौके पर जिला…

Read More

लालू व अन्य की सजा बढ़ाने की सीबीआई की याचिका पर हुई सुनवाई

रांची। चारा घोटाले में देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद यादव समेत अन्य दोषियों की सजा बढ़ाने को लेकर सीबीआई की याचिका पर शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मामले को सक्षम बेंच में ट्रांसफर करने का आदेश दिया। इस मामले में 23 दिसंबर 2017 को सीबीआई कोर्ट ने लालू प्रसाद समेत अन्य आरोपियों को दोषी ठहराया था। छह जनवरी 2018 को इस मामले में राजद सुप्रीमो को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई गयी थी। सीबीआई का कहना है कि…

Read More

दो एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट की गई

रांची। रांची के निकट नामकुम के जंगली क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने करीब दो एकड़ में लगी अफीम की फसल नष्ट कर दी। इस दौरान पुलिस ने हहाप पंचायत के हेसापीढी में अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठी को भी नष्ट किया। एसएसपी अनीश गुप्ता के आदेश पर पुलिस ने अवैध शराब के ठिकाने और अफीम की खेती को नष्ट किया। पुलिस ने जिला बल और सीआरपीएफ के जवानों की कड़ी सुरक्षा घेरे में ये कार्रवाई की।

Read More

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र समाप्त

रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किये जाने की घोषणा की। इस सत्र के दौरान कुल 14 बैठकें हुईं। इस दौरान चालू वित्तीय वर्ष का तृतीय अनुपूरक बजट और वित्तीय वर्ष 2019-20 का बजट पारित किया गया।

Read More