छठ माता सबकी मनोकामना पूरी करें : अन्नपूर्णा

कोडरमा। जयनगर प्रखंड के घंघरी में 11 दिवसीय सार्वजनिक भगवान भास्कर की प्रतिमा व पंडाल का उद्घाटन मुखिया बालालखंदर पासवान ने किया। मुख्य अतिथि सांसद अन्नपूर्णा देवी ने संम्बोधित करते हुए कहा कि छठ महापर्व हिन्दी भाषी संस्कृति से जुड़ा अग्रणी त्योहार है। यह पर्व सूर्यदेव की उपासना और सर्वमंगल कामना पूर्ति का पर्व है। छठ माता सबों की मनोकामना पूरी करें।

वहीं पूर्व विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि छठ ऐसा त्यौहार है जिसमें साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही वजह है कि न सिर्फ घर द्वार में साफ सफाई नही, बल्कि घाटों को भी स्वच्छ सुन्दर देख मन प्रसन्न हो जाता है। इस त्यौहार को स्त्री पुरुष दोनों ही अपनी श्रद्धानुसार मनाते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सार्वजनिक छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह व संचालन विजय कुमार पांडेय ने किया। मौके पर जिप सदस्य पवन सिंह, शिक्षाविद डा बीएनपी बर्णवाल, मुखिया लक्षमण यादव, जिप प्रतिनिधि केदार नाथ यादव मौजूद थे। यहां 11 दिवसीय मेला में एक से एक आकर्षक झूले व मीना बाजार छठ पूजा का शोभा बढाया है। वहीं संध्या भजन संध्या का आयोजन किया गया है।

This post has already been read 7250 times!

Sharing this

Related posts