57 लोगों से वसूले गये 1.87 लाख रुपये

रांची । नया मोटर वाहन अधिनियम पास होने के बाद से राजधानी के प्रत्येक ट्रैफिक पोस्ट पर चालान कटना शुरु हो गया है। यातायात के नये नियम के तहत  बुधवार को अब तक 57 लोग ट्रैफिक पुलिस की पकड़ में आ चुके है। नियम का उल्लंघन करने में सबसे अधिक पुरुष है। ट्रैफिक उल्लघन करने में महिला और युवती भी कम नहीं है। दो दिनों से शुरु इस अभियान में सबसे ज्यादा जुर्माना राशि देने वालों में मेहजबिन नेजामी है। इनका 13 हजार रुपये का चालान कटा है। ट्रैफिक थाना चुटिया ने मेहजबिन नेजामी का चालान 4 सितंबर को सुबह 11.28 बजे काटा है। सबसे ज्यादा जुर्माना की राशि 7 हजार रुपये देने वालो में दूसरे नंबर पर बबलू खान है। तीसरे नंबर पर 6500 रुपये की जुर्माना राशि कटवाने वाली साना परवीन शामिल है।

ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने कहा कि रांचीवासी यातायात नियम का पालन कर मोटी जुर्माना राशि देने से बच सकते है। इसके बावजूद नियम का उल्लंघन करते पकड़े जाते है, तो पुलिस नियम के तहत कानूनी कार्रवाई करेगी।

अब तक 1.87 लाख का कट चुका है चालान

मंगलवार की शाम चार बजे से नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान कटना शुरु हुआ है। यह चालान प्रत्येक ट्रैफिक पोस्ट पर काटा जा रहा है। पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने मात्र 18 हजार का चालान काटा था। दूसरे दिन यह राशि बढ़कर 1.87 लाख हो चुका है। धीरे-धीरे यह राशि बढ़ती जा रही है। हालांकि, अब तक दो लोगों ने नए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना राशि भर भी चुके है। जिसमें सुनील महली 500 रुपये का, जबकि दूसरा मो सादिक 6500 रुपये का शामिल है।

सबसे पहले 11 लोगों की सूची में ज्यादातर पुरुष है:-

बबलू खान 7000

मोहन लाल 1000

अभिरंजन कुमार 1000

सतविंदर सिंह 1000

सूरज तिर्की 6000

राजेश उरांव 1000

संजय कुमार सिन्हा 1000

सुनील महली 500

मोहम्मद साजिद 6000

मनोज टोप्पो 5000

माहजबिन नेजामी 13,000

This post has already been read 6304 times!

Sharing this

Related posts