रांची नगर निगम और रिलेशंस ने डीएवी गांधीनगर स्कूल में किया पौधरोपण

रांची। रांची नगर निगम के नगर आयुक्त अमित कुमार के निर्देश पर गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत कांके रोड स्थित डीएवी गांधीनगर स्कूल में रिलेशंस के सहयोग से पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने 51 पौधे लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण जागरुकता के लिए सेमिनार भी आयोजित किया गया।
मौके पर नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी ने कहा कि प्रकृति की रक्षा के लिए अब हम सभी को आगे आने की जरूरत है। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत युद्ध स्तर पर पौधरोपण कर उनकी सेवा और देखभाल कर अपनी प्रकृति को हरा-भरा करने में हम सभी को अब आगे आने की जरूरत है।
कायर्क्रम में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रांची नगर निगम के सुपरवाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव, डीएवी गांधीनगर की इंचार्ज डॉ जया जायसवाल, साई कृपा के निदेशक गोपाल सिंह, लक्ष्मी सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थे।

This post has already been read 1027 times!

Sharing this

Related posts