भाजपा की पहली सूची में आधी आबादी पर विशेष फाेकस

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली सूची में आधी आबादी पर विशेष फाेकस किया है। 66 प्रत्याशियों की सूची में भाजपा ने 12 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा कुल 68 सीटों पर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है। इसमें अभी 66 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।
सूची में कोडरमा से नीरा यादव, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, झरिया से रागिनी सिंह, जमुआ से मंजू देवी, गांडेय से मुनिया देवी, सिंदरी से तारा देवी, पोटका से मीरा मुंडा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जमशेदपुर पूर्वी से पुर्णिमा दास साहू, चाईबासा से गीता बलमुचू, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, जामताड़ा से सीता सोरेन, छतरपुर से पुष्पा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को भी टिकट दिया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को भी पार्टी ने टिकट दिया है।
चाईबासा से गीता बालमुचू, जगन्नाथपुर से गीता कोड़ा, मझगांव से बड़कुंवर गागराई, चक्रधरपुर से शशी भूषण सामड को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मनोहरपुर सीट आजसू के खाते में गयी है। आजसू भी सोमवार तक अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी। भाजपा ने जिन चार प्रत्याशियों पर दांव खेला है उनमें गीता बालमुचू को छोड़कर अन्य तीनों प्रत्याशी पहले भी विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। गीता कोड़ा जगन्नाथपुर विधानसभा से और बड़कुंवर गागराई मझगांव विधानसभा से दो-दो बार विधानसभा चुनाव जीते हैं जबकि शशी भूषण सामड चक्रधरपुर से एक बार विधायक बन चुके हैं।

This post has already been read 103 times!

Sharing this

Related posts