झामुमो और कांग्रेस के 70 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा पर राजद ने जताई आपत्ति

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस के 70 सीटों पर मिलकर लड़ने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने इस पर आपत्ति जताई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के नेता जब गठबंधन के तहत 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर रहे थे तो राजद के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव, राज्यसभा सदस्य डॉक्टर मनोज झा, झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव सहित कई नेता रांची में ही थे लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसी को नहीं बुलाया। एक तरफ घोषणा कर दी। राजद ने इस पर आपत्ति जताई है।
मनोज झा ने कहा है कि यह गठबंधन के लिए ठीक नहीं है। रांची में रहने के बावजूद तेजस्वी यादव को इस अवसर पर नहीं बुलाया गया जबकि गठबंधन के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कुछ घंटे पहले ही बातचीत की थी। झा ने कहा कि गठबंधन में राजद को 5 सीट देने की बात चल रही है। यह हमारी पार्टी के साथ अन्याय होगा। वर्ष 2019 के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल को 7 सीट मिली थी। पिछले चुनाव में 5 सीटों पर हमारे उम्मीदवार दूसरे नंबर पर थे। इसलिए हमारी दावेदारी यहां कम से कम एक दर्जन सीटों पर है। इन सीटों पर हम मजबूत हैं। हम चुनाव लड़ने की तैयारी हैं। बावजूद हमारी अनदेखी की गई। उन्होंने कहा कि घोषणा से हमारे कार्यकताओं में निराशा है। हम बैठक कर इस पर आगे की रणनीति तय करेंगे।

This post has already been read 120 times!

Sharing this

Related posts