‘खतरों के खिलाड़ी-9’ के कंटेस्टेंट ने किया ड्रग्स का सेवन, रोहित शेट्टी ने शो से निकाला

नई दिल्ली। मशहूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-9’ टीआरपी की रेस में लगातार 4 हफ्ते से नंबर वन पर बना हुआ है। लेकिन अब इस शो में दिलचस्प मोड़ आने वाला है। इस शो के आने वाले एपिसोड में रोहित शेट्टी शो के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता को फटकार लगाते नजर आएंगे। जबकि कॉमेडियन भारती सिंह रोहित शेट्टी के साथ छेड़खानी करते नजर आएंगी। बिग बॉस-11 के मास्टरमाइंड विकास ‘खतरों के खिलाड़ी-9’ में अपनी हरकतों की वजह से रोहित शेट्टी के गुस्से का शिकार बनते रहते हैं। आने वाले एपिसोड में उन्हें शो से बाहर कर दिया जाएगा। खबरों के मुताबिक,  ‘खतरों के खिलाड़ी’ 9 के इस एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोहित शेट्टी विकास गुप्ता को स्टेरॉयड लेने के लिए फटकार लगाएंगे। खबर है कि स्ंटट से पहले विकास गुप्ता ने स्टेरॉयड का सेवन किया था और इसलिए रोहित ने उनको डांटा है। इससे पहले दिखाए गए एक एपिसोड में भी रोहित शेट्टी ने विकास गुप्ता को उनके साथ प्रैंक करने पर जमकर डांट लगाई थी। हालांकि, बाद में रोहित ने बताया था कि उन्होंने यह मजाक किया है। इस एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दरअसल, विकास गुप्ता ने रोहित शेट्टी के वैनिटी में जाकर प्रैंक शूट किया था। शो की शूटिंग पिछले साल ही हो चुकी है। विकास ने इस घटना पर कहा- ”मुझे 2 साल से शोल्डर इंजरी है। हेलीकॉप्टर जंप स्टंट के दौरान मुझे दोबारा से दर्द उठा। मैं पेन किलर्स ले रहा था दर्द को कम करने के लिए। मैंने खतरों के खिलाड़ी की टीम को इस पेन के बारे में कुछ नहीं बताया था।” विकास ने कहा, चोट को छुपाना मेरी बेवकूफी थी। शो टेलीकास्ट होने के बाद मैं अपनी मां से बार-बार डांट खा रहा हूं।” वैसे ये पहली बार नहीं है जब विकास को रोहित शेट्टी की डांट का सामना करना पड़ा हो। इस बार KKK9 में पहली बार ऐसी चीजें हो रही हैं, जब शो गलत वजहों से चर्चा में है।

This post has already been read 7555 times!

Sharing this

Related posts