कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गरीबों के बीच कंबल बांटे

रांची। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रांची स्थित पार्टी कार्यालय में शनिवार को गरीब लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का हाथ गरीबों के साथ हमेशा रहा है। महागठबंधन सरकार भी ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत राज्य के गरीब जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटती रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता भी ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल बांटते रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कंबल कांग्रेस नेता सह समाजसेवी अजय जैन गंगवाल ने पिता कन्हैयालाल जैन गंगवाल की पुण्यस्मृति पर दिया। इसे गरीब लोगों के बीच बांटा गया।

This post has already been read 3020 times!

Sharing this

Related posts