उप राष्ट्रपति नायडू का सिक्किम दौरा रद्द

गंगटोक। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का दो दिवसीय सिक्किम दौरा रद्द हो गया है। मौसम खराब होने के कारण उनका हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका। उप राष्ट्रपति नायडू सोमवार सुबह पूर्व जिला के पाक्योंग हवाई अड्डे पर उतरने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने के कारण पाक्योंग में उनका कार्यक्रम रद्द हो गया। पाक्योंग में उप राष्ट्रपति का राष्ट्रीय आर्किड अनुसंधान केंद्र के भ्रमण का कार्यक्रम था। इसके बाद उप राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर राजधानी गंगटोक के लिबिंग स्थित सेना के हैलीपैड में उतरने के लिए पहुंचा। यहां भी मौसम प्रतिकूल बनने के कारण उनकी यात्रा रद्द हो गई। उल्लेखनीय है कि राजधानी गंगटोक में उप राष्ट्रपति के बाहुली द्वारा दो पूर्वाधारों के निर्माण का शिलांयास होना तय था। इसके अलावा राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत राज्य के विभिन्न संघ संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करने का कार्यक्रम भी था। राज्यपाल गंगा प्रसाद और मुख्यमंत्री पवन चामलिंग उप राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए लिबिंग हैलीपैड पहुंचे थे, लेकिन मौसम के कारण दौरा रद्द हो चुका है।

This post has already been read 14023 times!

Sharing this

Related posts