आईइडी बनाने में माहिर आलोक दस्ते का नक्सली गिरफ्तार

चतरा/रांची। चतरा पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र के बिरलुटुदाग जंगल से माओवादी दस्ते का सदस्य सरयू यादव को गिरफ्तार किया है। वह आईइडी बनाने में माहिर हैं। पुलिस अधीक्षक अखिलेश बी बरियार को गुप्त सूचना मिली थी कि आलोक का दस्ता जो कॉलेश्वरी जोन में सक्रिय है। वह बिरलुटुदाग के गोलुवा पहाड़ी के आस-पास आया हुआ हैं। इस पर एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम में राजपुर थाना के सब इंस्पेक्टर विकास पासवान तथा सीआरपीएफ 22 वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट के साथ जवानो को बिरलुटुदाग में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में लगाया गया।  पुलिस गुरुवार की सुबह आठ बजे जैसे ही बिरलुटु दाग के गोलुबा पहाड़ी के समीप पहुंची वैसे ही एक युवक दौड़ने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सरयू यादव उर्फ़ डा.विजय बताया। इसके बाद उसने अपने आप को माओवादी दस्ते के आलोक दस्ते का दस्ता सदस्य बताया। वह लड़िया गांव के राजपुर थाना का रहने वाला है। सरयू केेही पर पुलिस ने एक केन बम एक आईइडी ,वर्दी सेट एवं खाना बनाने का सामान व बर्तन बरामद किया गया। एएसपी अभियान निगम प्रसाद ने शुक्रवार को को बताया कि गिरफ्तार सरयू आलोक दस्ते का दस्ता सदस्य है। वह पिछले दस वर्षो से माओवादी दस्ता में शामिल था। सरयू की गिरफ्तारी के बाद माओवादियों की कमर टूट गयी है।उन्होंने बताया की गिरफ्तार माओवादी सरयू आइडी बनाने में दक्ष बताया जाता है।

This post has already been read 9756 times!

Sharing this

Related posts