सपा के प्रदेश सचिव बनाये गए अम्मार होदा,बोले !! दलितों एवं अल्पसंख्यकों की हितों की रक्षा करेगी समाजवादी पार्टी

राँची: समाजवादी पार्टी झारखंड प्रदेश कमिटी का विस्तार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केश्वर यादव उर्फ रंजन यादव ने पिस्का नगड़ी निवासी मो अम्मार होदा उर्फ इमरान पूर्व हटिया विधान सभा प्रत्याशी को समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव मोनीत किया है। प्रदेश सचिव बनाये जाने पर अम्मार होदा ने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखलेश यादव पिछड़ा दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए हमेशा सड़क से सदन तक आवाज़ उठाने का काम करते हैं। वर्तमान में अखलेश यादव के निर्देश पर सपा के सभी सांसदों ने वक्फ़ संशोधन बिल का जम कर विरोध किया। अम्मार होदा ने कहा की देश की वर्तमान सरकार इज़राइल की नीति पर चल रही है। जिस तरह फिलिस्तीनी को उनके ज़मीन से बे दखल कर दिया गया उसी तरह से भारत के अल्पसंख्यक, दलित और पिछड़ा वर्गों और उनके संगठनों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड की वक्फ़ बोर्ड सम्पत्ति की हिफाजत समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ करेगी। वक़्फ़ की हिफाजत के लिए सड़क से सदन तक आवाज़ को बुलंद करेगी। अम्मार होदा को सचिव बनाए जाने पर प्रधान महासचिव मुस्तफा अंसारी, पूर्व कांके विधान सभा प्रत्याशी कालिंदी , रांची ज़िला अध्यक्ष राम प्रसाद गोप, आरती देवी रेखा साहू, शांति देवी , मन्नू कुमारी गोप, सलीम खान, आजाद अंसारी, लखु उरांव मुख्तार उरांव, दीपक किस्पोट्टा विद्या सागर गोप आदि ने बधाई दी है।

This post has already been read 117 times!

Sharing this

Related posts