सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना

Ranchi: उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक-11 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, श्री अखिलेश कुमार, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी/ पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।
जागरूकता रथ रांची जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों और गांवों में जाकर आमजनों, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करेगा। लोगों को दुर्घटना से कैसे बचना है, यातायात के नियमों की जानकारी इस जागरूकता रथ के माध्यम से दिया जाएगा। इस रथ में एल.ई.डी स्क्रीन के माध्यम से सभी यातायात सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा लोगों को आकर्षक रूप से जागरूक करने के लिए कला दल के सदस्यों ने नृत्य और नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहें है। इनका रंगा रंग प्रस्तुति लोगों को अपने ओर आकर्षित कर रहा है। लोग रुक कर इनका प्रदर्शन देख रहें है।
परिवहन विभाग, झारखण्ड सरकार की अधिसूचना सं.- 163, दिनांक- 18/04/22 के अनुसार सड़क दुर्घटना में हिट एण्ड रन (वाहन द्वारा दुर्घटना कर भाग जाने के परिस्थिति में) मामलों में पीड़ित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रावधान है। सड़क दुर्घटना से मृत्यु होने पर यह 2,00,000/- रूपये तथा गंभीर रूप से घायल होने पर यह 50,000/- रूपये निर्धारित किया गया है। मुआवजा दिलाने हेतु जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।

This post has already been read 37 times!

Sharing this

Related posts