वेदांत कौस्तव झारखंड ओलंपिक संघ के एसोसिएट संयुक्त सचिव मनोनीत

खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने वेदांत को दी बधाई, झारखंड ओलंपिक संघ का जताया आभार।

रांची। युवा खेल प्रशासक और समाजसेवी वेदांत कौस्तव को झारखंड ओलंपिक संघ का एसोसिएट संयुक्त सचिव मनोनीत किए जाने पर पूरे राज्य के खेल जगत में हर्ष की लहर है। उनकी इस उपलब्धि पर खेलप्रेमियों एवं विभिन्न खेल संघों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
स्कॉय एसोसिएशन ऑफ झारखंड ने वेदांत कौस्तव को बधाई देते हुए इसे राज्य के खेल विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है। एसोसिएशन के सचिव नीतीश सिंह ने कहा, वेदांत कौस्तव जैसे ऊर्जावान और खेल के प्रति समर्पित युवा को झारखंड ओलंपिक संघ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना अत्यंत सुखद है। इससे निश्चित ही राज्य के खिलाड़ियों को और बेहतर मंच मिलेगा। हम इसके लिए झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव आदरणीय मधुकांत पाठक जी का आभार व्यक्त करते हैं।
झारखंड राज्य थ्रोबॉल संघ के सचिव नगीना कुमार ने भी वेदांत कौस्तव को शुभकामनाएं देते हुए कहा, खेल प्रशासन में युवा नेतृत्व का आना न केवल संगठन को नई ऊर्जा देगा, बल्कि राज्य के खिलाड़ियों को भी नई दिशा मिलेगी। हम वेदांत जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
खेल संघों से जड़े नीतीश सिंह, नगीना कुमार, गौतम सिंह, दीपक वर्मा, ब्रजेश कुमार, लाल मनीष नाथ शाहदेव, सोनू सिंह, नीरज वर्मा, अभिषेक शुक्ला, अभिषेक झा, कीर्ति कुमार आदि ने भी इस मनोनयन का स्वागत करते हुए वेदांत कौस्तव के प्रति अपनी शुभेच्छाएं प्रकट की हैं।

This post has already been read 79 times!

Sharing this

Related posts