रांची। शहर के लाइन तालाब स्थित झारखंड पुलिस वायरलेस मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को वायरलेस संवर्ग के कुल 24 नवप्रोन्नत पुलिस निरीक्षक (ऑपरेटर) पदाधिकारियों का पिपिंग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संचार और तकनीकी सेवाएं के डीजी प्रशांत सिंह सहित अन्य ने 24 नवप्रोन्नत पुलिस निरीक्षक को बैज लगाया। यह प्रोन्नति छह वर्षों के बाद हुई है, जिससे पुलिसकर्मियों में काफी खुशी है।
इस अवसर पर डीआईजी अश्विनी कुमार सिन्हा, एसपी हरविन्दर सिंह और डीएसपी महेश प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
This post has already been read 1165 times!