रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शनिवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक ने राजभवन में भेंट की। इस दौरान न्यायमूर्ति ने राज्यपाल को स्वरचित पुस्तक “न्याय पथ के पथिक” भेंट की।
राज्यपाल ने पुस्तक रचना के लिए न्यायमूर्ति को बधाई दी और उनकी इस उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने आशा प्रकट कि यह पुस्तक न्यायिक प्रक्रिया, उसके मूल्यों और आदर्शों को समझने में सहायक सिद्ध होगी।
दूसरी ओर, राज्यपाल से श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी उन्हें नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा राज्यपाल से राज्यसभा के पूर्व सदस्य अजय मारू ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। अजय मारू ने राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी मारू को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
This post has already been read 1335 times!