राजद कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं,गुरु नानक देव की 555 वीं जयंती एवं 24 वां राज्य स्थापना दिवस मनाया गया

Ranchi: झारखंड प्रदेश राजद कार्यालय रांची में झारखंड प्रदेश चुनाव अभियान समिति 2024 के प्रभारी श्री कैलाश यादव के नेतृत्व में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया।
चुनाव प्रभारी श्री कैलाश यादव ने कहा कि अंग्रेजों के हुकूमत,सामंती व्यवस्था और जमींदारी प्रथा के खिलाफ 1889-90 में उलगुलान आंदोलन में शुरूआत किया। उनके आंदोलन तथा संघर्षों का परिणाम था कि आदिवासियों के लिए विशेष कानून बना।
श्री यादव ने आगे कहा कि जिस झारखंड का परिकल्पना कर उन्होंने संघर्ष किया तथा बलिदान दिया आज झारखंड के 24 वर्ष पूरे होने के बाद भी उनके सपनों और विचारों का राज्य नहीं बन पाया है।
भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का राज्य तब ही बन पाएगा जब झारखंड के सभी राजनीतिक,सामाजिक तथा राज्यवासी उनके संघर्षों को याद कर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलकर उनके संकल्पों को पूरा करने काम करेंगे।
भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर सभी ने उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
साथ ही श्री कैलाश यादव ने झारखंड राज्य के 24 वें स्थापना दिवस तथा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर सभी राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप प्रदेश महासचिव सुनीता चौधरी,महासचिव आबिद अली,सदाकत अंसारी,शब्बर फातमी, रामकुमार यादव,सुधीर गोप,धर्मेंद्र सिंह,चंद्रशेखर भगत,प्रणय कुमार बबलू,मंतोष यादव राजेन्द्र कांत महतो,महादेव ठाकुर,अभिराज राय समेत कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

This post has already been read 80 times!

Sharing this

Related posts