Ranchi: अबुआ अधिकार मंच ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. अजित कुमार सिन्हा जी को एक मांगपत्र सौंप रांची विश्वविद्यालय का नाम झारखंड के महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और आदिवासी संस्कृति के संरक्षक, पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा के नाम पर रखने की माँग की गई। मंच ने यह बताया कि डॉ. पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा का योगदान शिक्षा, साहित्य, समाज सुधार, राजनीति और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के क्षेत्र में अतुलनीय रहा है। उनके नाम पर विश्वविद्यालय का नामकरण करना झारखंड राज्य की सांस्कृतिक और शैक्षिक पहचान को और मजबूती देगा।
अबुआ अधिकार मंच का नेतृत्व कर रहें अभिषेक शुक्ला ने कहा, “यह मांग राज्य के विभिन्न संगठनों, संस्थाओं, बुद्धिजीवियों और छात्रों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही है। विश्वविद्यालय का नाम बदलने का यह कदम झारखंड की सांस्कृतिक, सामाजिक और शैक्षिक पहचान को न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करेगा।”
मांगपत्र में मंच ने कुलपति महोदय से आग्रह किया कि वे इस प्रस्ताव पर शीघ्र निर्णय लें और इसे अमल में लाने की प्रक्रिया शुरू करें।
कुलपति ने कहा केविश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगी।
मांग पत्र सौंपने वाले में मुख्य रूप से: बिपन कुमार यादव, विक्रम यादव, विशाल कुमार यादव, दलमानी यादव, मनजीत कुमार, अंकित, मनोज कुमार, नेयाज अली, साहिल कुमार, सुमित कुमार, आकाश नयन, अनुज के अलावा कई अन्य सदस्य मौजूद थे।
This post has already been read 63 times!