बिरसा मुंडा फन पार्क में एक दिवसीय योगा ध्यान शिविर का आयोजन

रांची। जेल मोड़ स्थित बिरसा मुंडा फन पार्क में सोमवार को बिरसा मुंडा फन पार्क, स्कूल ऑफ योगा डिपार्टमेंट रांची यूनिवर्सिटी और रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय योगा ध्यान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों ने इस शिविर में भाग लिया। विद्यार्थियों ने योग क्रिया कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, गोमुखासन, ताड़ासन और ध्यान समेत कई आसन किये और गहराई से समझा।
माैके पर विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और तनाव रहित रहने का भी संकल्प लिया। उल्लेरखनीय है कि आधुनिक समय में हमलोग अपने खानपान काे संतुलित रखकर और व्यायाम तथा योग कर के अनेक बीमारियों से बच सकते हैं। योग के नियमित अभ्यास से हम अपने जीवन को स्वस्थ और रोगमुक्त बना सकते हैं। इस कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय रांची के डीएसडब्ल्यू सुदेश कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।वहीं विशिष्ठ अतिथि के तौर पर डॉ. मधुलिका वर्मा निदेशक, स्कूल ऑफ योगा रांची यूनिवर्सिटी, प्रो. आनंद कुमार ठाकुर पूर्व कॉर्डिनेटर स्कूल ऑफ योगा विभाग रांची यूनिवर्सिटी, जेल पार्क के संचालक आर्यन चोपड़ा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी और रांची नगर निगम के धीरज कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी योग प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर योग शिक्षिका संतोषी कुमारी, विकास कुमार गोप, डॉ. सुभाष साहू, शिवली अख़्तर, मोसरत परवीन, आइसा फातिमा, आकांशा सिंह, अभिषेक कुमार, इम्तियाज शेख समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

This post has already been read 1093 times!

Sharing this

Related posts