पेड़-पौधों को बांधी गई राखी,लिया संरक्षण का संकल्प

रक्षा सूत्र बांधकर पेड़ों को बचाने का बच्चों ने लिया संकल्प: वंदना उपाध्याय

रांची: पर्यावरण संरक्षण एवं रक्षा को लेकर मां चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा शनिवार को कांके प्रखण्ड क्षेत्र स्थित हथिया गोंदा बस्ती में मां केयर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव सह समाज सेविका वंदना उपाध्याय के नेतृत्व में रक्षा बंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधा गया। वंदना उपाध्याय ने रक्षा सूत्र बांधने के बाद मौजूद सभी बच्चों के साथ वूक्ष को बचाने एवं नया वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अगर समय रहते हमने वृक्षों की रक्षा नहीं की तो आने वाले समय में खुद को सुरक्षित नहीं रख पाएंगे।उन्होंने कहा कि नए वृक्ष लगाने का संकल्प ले साथ ही पुराने वृक्ष को बचाने एवं संरक्षित करने का कार्य भी करे। एक वृक्ष के कटने या समाप्त होने से कई लोगों की जिंदगी प्रभावित होती है। जहां वृक्षों की संख्या घटती जा रही है वहां स्वास सहित अन्य प्रकार की बीमारियां बढ़ रही है।रक्षा बंधन के अवसर पर संस्था के द्वारा गांव के आस पास सभी वृक्षों को राखी बंधा गया एवं उसे सुरक्षित व संरक्षित करने का शपथ लिया गया। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट द्वारा नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास पर संस्थान नियंत्रण कार्य करते रहती हैं। यह कार्यक्रम लगातार चार सालों से संस्था कर रही है। मौके पर संस्था के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सचिव वंदना उपाध्याय, प्रियंका शर्मा, रोमा नायक, लावण्या, शैलेंद्र सिंह, रिमझिम, सावित्री, मिस्टी,पवन,आर्या, वंश,यश सहित दर्जनो लोगों ने वृक्षों में रक्षा सूत्र बांध वृक्ष को बचाने एवं पर्यावरण संतुलन में सहयोग का संकल्प लिया।

This post has already been read 1595 times!

Sharing this

Related posts