Ranchi: पर्यावरण मित्र घाटशिला और रांची झारखंड ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती , झारखंड स्थापना दिवस सह जनजातीय गौरव दिवस पर कोकर रांची में पौधारोपण किया। इस अवसर पर धरती आबा को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। प्रयासरण मित्रों ने झारखंड के 25वें स्थापना दिवस पर और भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जन्मदिवस पर ये संकल्प लिया कि झारखंड के प्रकृति पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। झारखंड के आज के पवन मौके पर पर्यावरण मित्रों ने कोकर रांची और कदमडीह, घाटशिला में आम, अमरूद, टगर और उड़हुल के 11 पौधे लगाकर झारखंड की समृद्धि की कामना की और भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। साथ ही झारखंड के सभी नागरिकों से अपील किया कि झारखंड को स्वच्छ और समृद्ध बनाने में सभी लोग अपनी सार्थक भूमिका निभाएं। आज के पौधारोपण अभियान में राजेश कुमार पासवान, विशाल कुमार पासवान, नंद किशोर राम, इंदल पासवान, अन्नू कुमारी, पल्लवी भारती, राजकमल, सगुण कुमारी, आसी कुमारी, विभु कुमार, कमला देवी, मोनी देवी, रीता देवी, मंजू देवी, रिआंस कुमार आदि लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
This post has already been read 487 times!