Ranchi: डीएवी पब्लिक स्कूल हेहल,राँची में आज ‘ डीएवी लिटरेचर कॉन्क्लेव (साहित्य गोष्ठी)का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन डीएवी सेंटर फॉर अकैडमिक एक्सीलेंस एवं डीएवी यूनाइटेड फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताअतिथि प्रोफेसर डॉ. गौरी शंकर झा (सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, अंग्रेजी विभाग, राँची विश्वविद्यालय), प्रोफेसर डॉ. श्रेया भट्टाचार्जी (डीन, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड), प्रोफेसर डॉ. प्रकाश चंद्र पांडा (मुख्य प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी, राँची) एवं डॉ. सैकत बैनर्जी थे।
विद्यालय के प्राचार्य सह- सहायक क्षेत्रीय अधिकारी,डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड,ज़ोन-जे श्री एस. के. मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत सैपलिंग एवं शॉल भेंट कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि साहित्य ही मानव जीवन को उत्कृष्टता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि साहित्य कला ही मनुष्य और पशु के बीच का अंतर स्पष्ट करती है तथा यह मानवता एवं सृजनात्मकता को विकसित करने में सहायक होती है।
एम के सिन्हा, प्राचार्य सह-सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी पब्लिक स्कूल्स झारखंड, जोन-‘बी’ ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए साहित्य का अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इसे किसी भी राष्ट्र की आत्मा बताया।
गोष्ठी में उपस्थित अंग्रेजी साहित्य के विद्वानों ने विद्यार्थियों को अंग्रेजी साहित्य के महत्व एवं भाषा कौशल को विकसित करने के तरीकों पर गहन प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि साहित्य आत्मानुभूति को जागृत करता है, रचनात्मक क्षमता को बढ़ाता है तथा सभ्यता और संस्कृति का संवाहक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन डायरी लेखन, सरल अंग्रेजी वाक्यों का प्रयोग, एवं अच्छी पुस्तकों के अध्ययन की सलाह दी।
गोष्ठी के दौरान विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पी.एस. दास द्वारा रचित पुस्तक “हाइकू” का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर एस के मिश्रा, प्राचार्य डीएवी पुंदाग, पी के झा,प्राचार्य डीएवी,गाँधीनगर, एवं शिक्षक ए.के.अमरेश, एन.के.दुबे,पी. एस. दास, एन. सी. पाढ़ी, वी.के. पाण्डेय,सोवन देव चक्रवर्ती,सुमन झा, स्मृति सिंह मौसमी मजूमदार एवं सर्वजीत मिश्रा आदि उपस्थित थे।
इस सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
This post has already been read 2042 times!