गौ तस्करी, लव जिहाद और घुसपैठ चिंता के विषय हैं : मिलिंद परांडे

रांची। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने झारखंड में घुसपैठ और धर्मांतरण को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि प्रदेश को बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि झारखंड में धर्मांतरण बहुत तेजी से किया जा रहा है।
मिलिंद परांडे ने मंगलवार को रांची के एक होटल में प्रेसवार्ता में घुसपैठ और धर्मान्तरण की समस्या पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि साहिबगंज और पाकुड़ जैसे जिलों में बड़े पैमाने पर घुसपैठ की घटनाएं हुई हैं। इसी प्रकार सिमडेगा जैसे कई जिलों में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का कार्य किया गया है। गौ तस्करी, लव जिहाद, घुसपैठ चिंता के विषय हैं। इन विषयों पर जागरण और हल ढूंढने का कार्य विहिप कर रही है।
परांडे ने कहा कि झारखंड के हिंदुओं और जनजातीय समुदाय के लोगों की जमीनों को लूटने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विहिप के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों और अभियानों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विहिप ने हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति दिलाने का राष्ट्रव्यापी अभियान चला रखा है। इस क्रम में विजयवाड़ा में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया था। इस वर्ष देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

This post has already been read 266 times!

Sharing this

Related posts