अशोक लेलैंड ने झारखंड में तीन डीलरशिप आउटलेट का किया उद्घाटन

रांची: हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता, अशोक लीलैंड ने आज झारखंड में साहू एंड संस ट्रकिंग्स के तीन नए एमएंडएचसीवी डीलरशिप आउटलेट का उद्घाटन किया। इनमें रांची में दो और सेरेंगदाग में एक आउटलेट शामिल है। इन आउटलेट के साथ, अशोक लीलैंड के अब राज्य भर में 30 एमएंडएचसीवी टचपॉइंट हैं।
रांची में यह 3एस डीलरशिप, एनएच20 (जमशेदपुर को बरही से जोड़ते हुए) पर रणनीतिक रूप से स्थित है, जो 60,000 वर्ग फुट में फैली है और इसमें दस बे हैं। यह नई लॉन्च की गई डीलरशिप रांची, हज़ारीबाग, गुमला, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, खूंटी और सिमडेगा जिलों में सेवा प्रदान करेगी। यह आउटलेट एम एंड एचसीवी वाहनों की सेवा करेगा और आधुनिक उपकरणों से लैस है, जिसमें व्हील एलाइनमेंट मशीन, न्यूमैटिक सिस्टम और आधुनिक मरम्मत प्रणाली सुविधाओं के साथ चार समर्पित दुर्घटना के शिकार वाहनों की मरम्मत के लिए विशेष बे शामिल हैं। रांची में जिस दूसरे आउटलेट उद्घाटन किया गया वह एक डीलरशिप बिक्री (1 एस) आउटलेट है। तीसरा आउटलेट, एक अत्याधुनिक 2 एस इकाई है और चतरा जिले के सेरेंगदाग में स्थित है। 25,000 वर्ग फुट में फैली, इस इकाई एन सात सर्विस बे हैं और यह चतरा कोयला खदानों और एनटीपीसी, टंडवा के पास रणनीतिक रूप से स्थित है, जो राज्य के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में जाने वाले वाहनों के लिए कुशल पहुंच सुनिश्चित करता है।

This post has already been read 183 times!

Sharing this

Related posts