रांची। आज रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग में अबुआ अधिकार मंच की इकाई का गठन किया गया। अबुआ अधिकार मंच एक ऐसा स्वतंत्र छात्र संगठन है, जो बिना किसी राजनीतिक दल से जुड़ाव के, लगातार छात्रों की समस्याओं को निस्वार्थ भाव से उठाने और उनके समाधान की दिशा में संघर्ष करता रहा है।
इस अवसर पर अबुआ अधिकार मंच के रांची विश्वविद्यालय प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने कहा, कि अबुआ अधिकार मंच की सबसे बड़ी ताकत स्वयं छात्र-छात्राएं हैं। हमारा उद्देश्य छात्र हितों की रक्षा करना, शैक्षणिक वातावरण को सशक्त बनाना और विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान दिलाना है। किसी राजनीतिक प्रतिबद्धता से परे रहकर मंच छात्रों की आवाज को बुलंद करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। स्नातकोत्तर विभाग में इकाई का गठन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
आज गठित कमिटी में निम्न सदस्यों को दायित्व दिया गया है: अध्यक्ष – राहुल यादव, कार्यकारी अध्यक्ष –आयुष कुमार श्रीवास्तव। वरीय उपाध्यक्ष –अब्दुल कमर, अपूर्वा शुक्ला, आयुष पाठक, देवेश भारती, रोनित। उपाध्यक्ष – विश्वजीत कुमार , अनिकेत गारी, अभिनव कुमार सिंह, प्रिंस राज, मोहित सिंह। महासचिव –सुदीप मिंज। सचिव – सागर कुमार,कौशिक,सौरभ राहुल टोप्पो, सुधांशु चैटर्जी, सागर कृष्ण, आदित्य श्रीवास्तव, अमीश मेहता। सह सचिव:–सूर्य प्रकाश, पंकज कुमार साहू, अजिताभ शंकर, कोषाध्यक्ष –पृथ्वी राज , मीडिया प्रभारी –शेखर सुमन। कार्य समिति सदस्य– विराट उरांव, सुजल प्रकाश, सचिन वर्मा, अक्षय कुमार। नई गठित इकाई शीघ्र ही छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को चिन्हित करने तथा उनके निराकरण हेतु चरणबद्ध संघर्ष की योजना बनाएगी।
This post has already been read 1755 times!